
स्पेनः स्पेन के कॉर्डोबा रविवार देर रात रेल हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई,जबकि 73 घायल हो गए। बताया जा रहा एक ट्रेन पटरी से उतरकर दूसरी ट्रेन से टकरा गई। इन दोनों ट्रेनों में करीब 500 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार स्पेन के मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन पटरी से उतरकर पास की लाइन पर चली गई, जहां उसकी टक्कर मैड्रिड–हुएलवा रूट पर चल रही हाई-स्पीड ट्रेन से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और एक डिब्बा पूरी तरह पलट गया।
स्थानीय स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो सैंज ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है । घायलों को इलाज के लिए छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space