
चंडीगढ़ः उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इसमें पंजाब से चलने और पंजाब पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं।
बता दें सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम होने से ट्रेन संचालन प्रभावित होता है। इस कारण कई ट्रेनें देरी से चलती हैं।
पंजाब से जुड़ी रद्द ट्रेनों की सूची
*पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन
14617 (पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर): 3 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक
14618 (अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट): 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक
*डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन
15903 (डिब्रूगढ़–चंडीगढ़): 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक
15904 (चंडीगढ़–डिब्रूगढ़): 3 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक
*टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन
18103 (टाटा–अमृतसर): 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक
18104 (अमृतसर–टाटा): 3 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक