अमरीका से डिपोर्ट किया जाएगा पंजाबी ट्रक ड्राइवर का भाई, ट्राले के गलत यू-टर्न के चलते गई थी 3 की जान


Aryan Academy AD

अमरीका: अमरीका के फ्लोरिडा में 12 अगस्त को पंजाबी ट्रक ड्राइवर द्वारा ट्राले का गलत यू-टर्न लेने से मिनी कार सवार 3 लोगों की मौत हो थी।

इस मामले में अब इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट ने 25 वर्षीय हरनीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जो अमरीका में अवैध रूप से रह रहे हरजिंदर सिंह का भाई हैं। अब उसे भारत डिपोर्ट किया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने बताया कि 2023 में बॉर्डर पेट्रोल ने हरनीत सिंह को पकड़ा था, लेकिन बाइडेन प्रशासन द्वारा उसे छोड़ दिया गया था।

अब हरनीत सिंह को डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तक हिरासत में रखा जाएगा। दुर्घटना के बाद हरजिंदर सिंह कैलिफोर्निया भाग गया था। हालांकि उसे वापस फ्लोरिडा लाया गया। फ्लोरिडा के लेफ्टिनेंट गवर्नर जय कॉलिन्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने सोचा कि वे भाग सकता हैं। लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में भी फेल हुआ था और अवैध रूप से ट्रक चला रहा था।

Advertisement Space

कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के वर्क वीजा जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक

इस हादसे के बाद अमरीका ने कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए वर्क वीजा जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस फैसले से भारतीय ट्रक ड्राइवरों, खासकर पंजाबी समुदाय के उन लोगों पर गहरा असर पड़ सकता है, जो अमरीका के ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करने की योजना बना रहे हैं।

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि विदेशी ड्राइवरों की बढ़ती संख्या अमरीकी सड़कों पर खतरा बनने के साथ-साथ स्थानीय ट्रक चालकों की आजीविका को प्रभावित कर रही है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए नए वर्क वीजा पर रोक की घोषणा की, साथ ही, मौजूदा वीजा धारकों की भी सघन जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment