
जालंधरः जालंधर में आज सुबह टांडा फाटक पर ट्रक बेकाबू हो गया। गनमीनत यह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे ट्रको की एंट्री बंद होने के बावजूद शहर में आ रहा ओवरलोड ट्रक टांडा फाटक के पास अचानक बेकाबू हो गया। गनीमत रही कि ट्रक किसी गाड़ी के ऊपर नहीं पलटा।
बताया जा रहा है कि टांडा फाटक के ट्रैक पर ट्रेन आने को लेकर गेटमैन की तरफ से फाटक को बंद किया जा रहा था। इसी दौरान ओवरलोड ट्रक आ गया और फाटक के पास ही बेकाबू हो गया। इसके चलते रेल लाइन पर ट्रक टेढ़ा हो गया, क्रेन की मदद से ट्रक को फाटक से हटाया जा रहा है।
Advertisement Space
Advertisement Space