ट्रंप का दावा मेरे कारण रूका भारत-पाक संघर्ष,वरना मारे जाते 3.5 करोड़ लोग


Aryan Academy AD

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ को संबोधित  करते हुए भारत-पाकिस्तान के संघर्ष को रूकवाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले 10 महीनों में आठ युद्ध खत्म कराए। भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ  ने उनसे कहा था कि यदि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो लगभग 3.5 करोड़ लोग मारे जाते। 

 बता दें यह संघर्ष पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुआ था। संघर्ष विराम पर भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। भारत का कहना है कि संघर्ष विराम का अनुरोध पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से आया था। पर फिर भी ट्रंप बार-बार भारत-पाक संघर्ष रोकने का क्रैडिट लेने से बाज नहीं आते।

Advertisement Space

 वहीं ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध  पर बात करते कहा कि उनकी सरकार इसे लेकर  काफी मेहनत कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यदि वह पहले राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता। ईरान के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि वह कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े आतंक प्रायोजक को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा।

Advertisement Space

Leave a Comment