
अमेरिकाः टैरिफ वार के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि उनका देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा।
उन्होंने कहा कि यह बदलाव तुरंत नहीं होगा, बल्कि थोड़े समय लगेगा। अब हम चीन से भी ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं। ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक महान शख्स हैं। हमारे बीच बेहद अच्छे रिश्ते हैं। भारत अमेरिका का एक विश्वसनीय साझेदार है। बहरहाल, इस दावे की पुष्टि भारत सरकार ने नहीं की है।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि यह जंग कभी शुरू नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, यह एक ऐसा युद्ध है जिसे रूस को पहले ही हफ्ते में जीत लेना चाहिए था, लेकिन अब यह चौथे साल में प्रवेश कर रहा है। वह चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द खत्म हो।