ईरान के साथ युद्ध के बीच ट्रम्प का दावा-अमेरिका की जीत लगभग तय


Aryan Academy AD

इंटरनेशलः मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका की जीत लगभग तय है, लेकिन मिशन पूरा होने तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

 केंटकी में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि जंग के पहले ही घंटे में साफ हो गया था कि अमेरिका आगे है ।अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका पीछे नहीं हटेगा।

दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। उन्होंने कहा कि पहला, ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए, दूसरा, युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई की जाए और तीसरा, भविष्य में ईरान पर हमला न होने की मजबूत अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।

Advertisement Space

इस बीच युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट में देखने को मिल रहा है। फारस की खाड़ी में एक ऑयल टैंकर में आग लगने की घटना सामने आई, जबकि ओमान के सलालाह बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। वहीं इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान समर्थक संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी ईरान के हमलों की निंदा करते हुए तुरंत लड़ाई रोकने की मांग की है। परिषद के 15 में से 13 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि चीन और रूस वोटिंग से दूर रहे।

Advertisement Space

Leave a Comment