
अमेरिका: अमेरिका ने पंजाबी ट्रक ड्राइवरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इससे पंजाबियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। ट्रंप सरकार ने ट्रक चलाने वाले युवाओं के लिए इंग्लिश स्पीकिंग जरूरी कर दी है। इसके लिए टेस्ट भी लिए जा रहे हैं।
ट्रक चालकों के कारण हुई दुर्घटनाओं के बाद अमेरिकी प्रशासन ने यह नियम लागू किया है। पुलिस भी सड़क पर ट्रक चालकों को रोककर उनकी अंग्रेजी बोलने की क्षमता का परीक्षण कर रही है। बताया जा रहा है कि अब तक 7,000 से ज़्यादा गैर-अमेरिकी ट्रक ड्राइवर इस परीक्षा में फेल हो चुके हैं। उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।
अमेरिकी परिवाहन सचिव शॉन डफी के अनुसार, 30 अक्तूबर तक चले अंग्रेजी परीक्षण के दौरान कई चालक अंग्रेजी ठीक से नहीं बोल पाए।वह अंग्रेजी में लिखे यातायात संकेतों को पहचानने में असमर्थ रहे। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर करीब 2 माह पहले भारतीय ड्राइवरों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया था।