रूस से भारत के कम तेल आयात पर बोले ट्रंप-प्रधानमंत्री मोदी मुझे खुश करना चाहते थे…


Aryan Academy AD

अमेरिकाः भारत द्वारा रूस से कम तेल आयात करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे खुश करना चाहते थे। उन्हें पता था कि मैं उनसे खुश नहीं हूं ।

राष्ट्रपति ट्रंप ने  रविवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि  भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह नेक दिल हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं थाा और मुझे खुश करना उनके लिए महत्वपूर्ण था। वे व्यापार करते और हम उन पर कभी भी शुल्क बढ़ा देते।ट

Advertisement Space

  ‘एयर फोर्स वन’ में ट्रंप के साथ यात्रा कर रहे अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क  के कारण भारत अब रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है। ग्राहम ने अपने शुल्क विधेयक के बारे में बात की जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना आवश्यक है। ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को बहुत नुकसान हो रहा है ।

Advertisement Space

Leave a Comment