तेज रफ्तार ऑडी ने तुर्की की महिला को मारी टक्कर,मौत


Aryan Academy AD

मोहाली: मोहाली  में एक तेज रफ्तार ऑडी कार द्वारा एक विदेशी महिला को टक्कर मारने से उसके मौत हो गई । टक्कर लगने के बाद महिला करीब 10 फुट हवा में उछलकर गिर गई। मृतका की पहचान तुर्की की रहने वाली मावलूदा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे के पास मावलूदा अपने दोस्त के साथ सड़क को क्रॉस करने की कोशिश कर रही थी। तभी तेज रफ्तार ऑडी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आस-पास के लोग तुरंत उसके पास पहुंचे और अस्पताल में भर्ती करवाया। पर खून अधिक बह जाने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement Space

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment