
लुधियाना के जगराओं में 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह गिद्दड़विंडी की हत्या का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लुधियाना देहाती के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह गांव किल्ली चाहला मोगा और हरप्रीत सिंह उर्फ हनी निवासी गांव रूमी के रूप में हुई है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या का कारण पुरानी निजी रंजिश थी।
Advertisement Space
बता दें कि शुक्रवार को हमलावरों ने पहले कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के साथ मारपीट की और बाद में गोली मारकर फरार हो गए। यह वारदात एसएसपी दफ्तर से कुछ ही दूरी पर हुई थी, इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहे थे।
Advertisement Space