जालंधरः पंजाब पुलिस ने बंबीहा गिरोह के गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो साथियों को मंबई से गिरफ्तार किया है।
डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठित अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करण रोरमजारा और जसकरणदीप कालू ने अमरीका निवासी जसकरण कन्नू के साथ मिलकर हाल ही में शहीद भगत सिंह नगर के पोजेवाल में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी और जसकरण कन्नू, देविंदर बंबीहा गिरोह के लकी पटियाल के सहयोगी है।
Advertisement Space
पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना पोजेवाल, नवांशहर, एसबीएस नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Advertisement Space