तेज रफ्तार स्विफट कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत


Aryan Academy AD

लुधियाना : लुधियाना में स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बनी एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को स्विफ्ट कार ने डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय जगदीश कुमार व स्विफ्ट चला रहे गौरांश की मौत हो गई। वहीं कार सवार एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा स्विफ्ट सवार 3 युवक कॉलेज जा रहे थे, जबकि  मोटरसाइकिल सवार बच्चों को स्कूल छोड़कर घर आ रहा था। तभी स्विफ्ट कार ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

Advertisement Space

 

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment