बब्बर खालसा के 2 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनैशनल से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश कर उसके 2 साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए  हैं।

Advertisement Space

डीजीपी गौरव यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साझा की। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सनी और रावल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे कथित हैंडलरों गोपी नवाशहरिया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा के आदेशों  पर काम कर रहे थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर कथित तौर पर दो बार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह हमला जबरन वसूली के मकसद से किया गया बताया जा रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment