खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में SFJ के 2 सदस्य गिरफ्तार,कनाडा से रची गई थी साजिथ


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में दो स्थानों पर खालिस्तान नारे लिखने के आरोप में पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस से  जुड़े 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के एम्बुलेंस चालक बलजिंदर और उसके साथी रोहित उर्फ ​​कीर्थ के रूप में हुई है।

Advertisement Space

इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि  एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दोनों को 26 जनवरी से कुछ दिन पहले सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखने के लिए 2 लाख रुपए देने का वादा किया था। जांच में पता चला है कि कनाडा में रहते पन्नू के एक करीबी सहयोगी ने आरोपियों के साथ सम्पर्क किया। उसने ही बलजिंदर और रोहित को कथित तौर पर यह काम सौंपा था।

Advertisement Space

Leave a Comment