
बंगालः भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने खुलासा किया है कि पश्चिम बंगाल में करीब 34 लाख आधार कार्ड धारक ‘मृत’ पाए गए हैं।इस संबंधी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को जानकारी उपलब्ध करवा दी है ।
Advertisement Space
चुनाव अधिकारियों के अनुसार 9 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन आवेदकों के नाम UIDAI के मृतकों के डाटाबेस में पाए जाएंगे, उन्हें संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी सत्यापन के लिए बुला सकते हैं। बैंक खातों से भी जानकारी ली जा रही है, क्योंकि आधार अधिकांश खातों से जुड़ा है।
Advertisement Space