केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी


Aryan Academy AD

नई दिल्ली :केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्रीय मंत्री के पीए ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 11 बजे कॉल किया  कर उनको गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने वॉट्सऐप पर कागज़ देखने के बारे में कहा। जिस पर ‘इनको गोली मार दो लिखा हुआ था। इसके साथ ही टैक्स्ट मैसेज और वॉइस मैसेज भी भेजे थे।

Advertisement Space

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने आरोपी के नंबर को ट्रैस करना शुरू कर दिया।  शुरूआती जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। आरोपी की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment