अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर,ट्रंप बोले पाक की अपील के बाद लिया फैसला


Aryan Academy AD

इंटरनेशनल: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग आपसी सहमति से आखिरकार 2 हफ्ते के लिए रूक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसका श्रेय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिर मुनीर को दिया है। उन्होंने ने कहां की पाकिस्तान की अपील के बाद यह फैसला लिया गया है।

बता दें अमेरिका और ईरान के बीच यह अस्थायी सीजफायर दो हफ्तों तक लागू रहेगा। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधि इस्लामाबाद में आमने-सामने बैठकर स्थायी समझौते की दिशा में बातचीत करेंगे।

Advertisement Space

वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के बयान में कहा गया है कि देश ने अपने रणनीतिक उद्देश्यों को हासिल किया है। ईरानी मीडिया में भी इस घटनाक्रम को “राजनीतिक जीत” के रूप में दिखाया जा रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment