एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा-मैंने रूकवाया भारत-पाक युद्ध


Aryan Academy AD

अमेरिकाः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर मई 2025 में भारत-पाक के संघर्ष को रूकवाने का दावा किया है। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ में कहा कि उन्होंने एक साल में आठ युद्धों को समाप्त कराया जैसे कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध, कोसोवो और सर्बिया के बीच युद्ध, पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध। 

Advertisement Space
 बाद में ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी एक पोस्ट में इस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने  भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध  होने से रुकवाया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका विश्व का सबसे शक्तिशाली देश है।  उन्होंने  दुनिया भर के कई देशों पाकिस्तान और भारत, ईरान और इस्राइल तथा रूस और यूक्रेन के बीच परमाणु युद्धों को रूकवाया है। बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति ने कई बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को समाप्त कराया। ट्रंप ने पहली बार पिछले साल 10 मई को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी । इसके बाद वह लगातार इस बात को दोहरा रहे है।
Advertisement Space

Leave a Comment