
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो राज्य के सिनसिनाटी में स्थित घर में हमला हुआ है।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर की खिड़कियां टूटी हैं। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
Advertisement Space
स्थानीय समय के मुताबिक, रात करीब 12:15 बजे यूएस सीक्रेट सर्विस ने हमले के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सिनसिनाटी पुलिस डिस्पैचर ने बताया कि सीक्रेट सर्विस ने एक व्यक्ति को ‘पूर्व दिशा की ओर भागते हुए’ देखा था, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
फिलहाल घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने पुष्टि की है कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement Space