
मुंबईः 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट को मुंबई और राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर उदयपुर के एक व्यापारी से 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।
पुलिस टीम ने उन्हें उनकी साली के घर से गिरफ्तार किया है ।राजस्थान पुलिस उन्हें अपने साथ उदयपुर ले जाने के लिए बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए अप्लाई करेगी।विक्रम भट्ट मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट के भाई और एक्ट्रेस पूजा-आलिया भट्ट के चाचा हैं।
Advertisement Space
बता दें राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
Advertisement Space