एनकाउंटर में इनामी बदमाश ढेर


Aryan Academy AD

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर के परसोली जंगल में देर रात पुलिस और एक कुख्यात इनामी बदमाश के बीच एनकाउंटर में बदमाश मेहताब में मारे जाने की समाचार मिला है। आरोपी मेहताब पर 18 से ज्यादा केस दर्ज थे और उस पर एक लाख का इनाम भी था। इससे पहले 28 सितंबर को भी एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था

पुलिस के मुताबिक शामली के रसूलपुर का रहने वाले मेहताब पर डकैती, रंगदारी और लूट सहित 18 केस दर्ज थे। पुलिस मुठभेड़ में करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान एक दरोगा और एक सपाही भी घायल हो गए है। पुलिस चौकी परसोली के इंचार्ज ललित कसाना और कांस्टेबल अलीम को गोली लगी है।

Advertisement Space

पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और बड़ी मात्रा में कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया है। मुजफ्फर नगर के एसएसपी संजय कमार वर्मा ने बताया कि आरोपी इनामी बदमाश थे। उसके खिलाफ 18 मुकद्दमें दर्ज है। मेहताब पुलिस को बुढ़ाना में सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट के मामले में वांछित था तथा एक लाख का इनामी रखा गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment