Weather Alert: 5 और 6 नवंबर को हो सकती है बारिश


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब में 5 और 6 नवंबर को बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

Advertisement Space

इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में महसूस किया जाएगा, जबकि 5 और 6 नवंबर को पंजाब में भी इसका असर रहेगा। इन दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं बारिश के चलते पंजाब में वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment