
चंडीगढ़ः उत्तर भारत में लगातार पड़ रही धूप के कारण तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दूरस्थ क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना जताई है।
Advertisement Space
पंजाब और चंडीगढ़ में आज रात से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। अगले दो दिनों, 17 और 18 फरवरी को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं और पहाड़ी इलाकों में हिमपात की चेतावनी भी जारी की है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है।
Advertisement Space