पंजाब में बारिश से एक बार फिर बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: मार्च के माह में पंजाब में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से एक बार फिर सुबह-शाम ठिठुरन  बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा सामान्य से 6 डिग्री से ज्यादा नीचे चला गया है।

मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा), बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। आज अमृतसर , जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर, मोहाली , फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बरनाला, बठिंडा में तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की संभावना है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment