पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़:पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदलता ही जा रहा है। कभी कभी गर्मी लगती है कभी ठंड। वहीं मौसम विभाग ने  31 मार्च को भी राज्य में तेजआंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही यलो अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह पहले से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खासतौर पर पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment