पंजाब-चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 7 और 8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज आंधी, बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, संगरूर, पटियाला और मोहाली समेत कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।

वहीं 11 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment