पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः उत्तर भारत में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय दोहरी मार झेल रही है।

एक तरफ हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है, तो वहीं दूसरी ओर रात के तापमान में लगातार गिरावट लोगों को ठंड से बेहाल कर रही है। सुबह और रात में तेज ठंड के बीच दिन में हल्की धूप राहत जरूर देती है, लेकिन हवा की नमी और ठिठुरन कम नहीं हो रही।

Advertisement Space

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है। इससे पहाड़ों में सर्दी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण तापमान और नीचे जा सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment