
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह को कांग्रेस की याद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैप्टन का कहना है कि वह कांग्रेस को मिस कर रहे हैं, कांग्रेस एक परिवार की तरह है और उनकी बात सुनी जाती थी, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। साथ में उन्होंने हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ की बात कहे जाने को बकवास बताया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि नवजोत कौर सिद्धू और खुद नवजोत सिंह सिद्धू को कुछ पता नहीं चलता कि वे क्या बोल रहे हैं। जहां तक कांग्रेस को मिस करने की बात संबंधी जब सियासी नेताओं की प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उनका कहना था कि यह कै. अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में वापस आने के संकेत भी हो सकते हैं। खैर यह बाद की बात है कि वह क्या फैसला लेते हैं लेकिन उनके इस बयान के चलते चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
बता दें कि जब कैप्टन अमरिंदर पंजाब के मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस की अंतर्कलह की वजह, खासकर कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच, की वजह के कारण उनके हाथ से सीएम जैसा महत्वपूर्ण पद जाता रहा और उन्हें कांग्रेस पार्टी से बाहर होना पड़ा था और इससे चरणजीत सिंह चन्नी के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था।
चर्चाओं के गर्म होते बाजार के बीच कांग्रेस के ही आला नेताओं का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को भाजपा में जाने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए था। आहुदे आते-जाते रहते हैं।