
संगरूरः संगरूर के लहरा के गांव खंडेबाद में एक व्यक्ति ने पत्नी की गंडासे से काटकर हत्या करने के बाद अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।
इस दौरान आरोपी ने पत्नी को पीटने और गंडासे से काटने का उसने वीडियो भी शूट किया, जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसमें दिख रहा है कि उसने महिला की गर्दन पर 3 बार गंडासा मारा। पत्नी की हत्या के बाद उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ महिला के शवको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि खंडेबाद गांव के तरसेम सिंह के बेटे कुलदीप सिंह ने अपनी पत्नी हरकितन कौर उर्फ गीतू (32) की गंडासे से हत्या कर दी। मृतका 3 नाबालिग बच्चों की मां थी।घटना के बाद आरोपी कुलदीप सिंह खुद लहरागागा पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरैंडर कर दिया।