
चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने के लिए 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई महिला लापता हो गई है।
महिला की पहचान सरबजीत कौर के रूप में हुई है, वह कपूरथला के गांव अमानीपुर, दक्का खाना टिब्बा की रहने वाली है। पूरा जत्था पाकिस्तान से लौट चुका है लेकिन महिला अभी तक अपने घर नहीं पहुंची है।
Advertisement Space
उसकी तरफ से पाकिस्तान जाने के दौरान पाक इमिग्रेशन को अधूरी जानकारी दी गई थी। भारतीय इमिग्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार सरबजीत कौर 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने के लिए 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी।
Advertisement Space