पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश-ओलावृष्टि का येलो Alert, 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब-चंडीगढ़ में  आगामी 2 दिनों में  बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी कर येलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Advertisement Space

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, रूपनगर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला।

Advertisement Space

Leave a Comment