
चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने गुरुवार यानि की 22 और 23 जनवरी को पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर आज घना कोहरा छाया रह सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि आगे चलकर फिर गिरावट आने की संभावना है।
Advertisement Space
Advertisement Space