
कनाडाः कनाडा में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मलोट के गांव ढाब के विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है।
युवक के चाचा व गांव के पूर्व सरपंच रघबीर सिंह ने बताया कि विक्रमजीत 3 साल पहले कनाडा गया था ।
Advertisement Space
वह ब्रैम्पटन में ट्रक ड्राइविंग का काम करता था। मंगलवार रात 2 बजे उन्हें पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जवान बेटे की मौत की खबर से घर में मातम का माहौल है।
Advertisement Space