AI समिट में प्रदर्शन के आरोप में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः नई दिल्ली में भारत मंडपम में 20 फरवरी 2026 को आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान ‘शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया।

चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने 7 दिन का रिमांड मांगते हुए आरोप लगाया कि चिब ही घटना के मास्टर माइंड हैं। प्रदर्शनकारी चिब के निर्देश पर ही मंडपम में गए।  वहीं एआई समिट मामले की जांच अब दिल्ली क्राइम ब्रांच करेगी।

वहीं, कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में चिब की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते लिखा कि चिब की गिरफ्तारी असंवैधानिक और तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है। राहुल ने लिखा कि कांग्रेस के बब्बर शेर साथियों पर गर्व, जिन्होंने कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई। बता दें भारतीय यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के आयोजन स्थल पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की थई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से बाहर कर दिया था।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment