AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड के विरोध  में दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एआई समिट 2026 में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उसपर लिखा है-पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड। दिल्ली पुलिस ने 4-5 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि प्रदर्शनकारी भारत मंडपम के अंदर कैसे आए क्योंकि एंट्री के लिए पास या क्यूआर कोड अनिवार्य किया गया है।

Advertisement Space

वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया और लिखा- एआई समिट के चमकदार मंच के पीछे सच दबाया नहीं जा सकता। जब देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित दिखें और विदेश नीति में नरमी साफ नजर आए, तब विरोध कर्तव्य बन जाता है।

Advertisement Space

Leave a Comment