
चंडीगढ़ः ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनावों के दौरान कई जगहों पर हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने 5 जिलों के 16 बूथ पर दोबारा वोटिंग कराने के आदेश दिए हैं।
चुनाव आयोग ने अमृतसर जिले के ब्लॉक समिति अटारी जोन के नंबर 8 के बूथ नंबर 52, 53, 54 और 55 पर दोबारा वोटिंग के आदेश दिए। जोन नंबर 17 में बूथ नंबर 90, 91, 93, 94 और 95 पर भी दोबारा वोटिंग होगी। इसी तरह ही बरनाला के ब्लॉक समिति चनणवाल के जोन नंबर 4 में गांव रसाएपुर के बूथ नंबर 20 पर वोटिंग होगी।
Advertisement Space
श्री मुक्तसर साहिब के ब्लॉक कोट भाई में, बाबणीयां गांव के बूथ नंबर 63, 64 और मथीर गांव में बूथ नंबर 21 और 22 पर दोबारा वोटिंग होगी। वहीं गुरदासपुर के गांव चन्नीयां के बूथ नंबर 124 में भी वोटिंग होगी। जबकि जालंधर के भोगपुर जोन नंबर 4 के बूथ नंबर 72 पर भी वोटिंग होगी।
Advertisement Space