
जालंधरः वैसे तो वार्ड नं. 80 के पार्षद एवं आम आदमी पार्टी के जिला जालंधर से पूर्व लोकसभा हलका इंचार्ज अश्वनी अग्रवाल कई सालों से जिला जालंधर निवासियों की सेवा के लिए रात-दिन एक कर रहे हैं, लेकिन जालंधर की वार्ड नं. 80 से उनका खास लगाव है।
21 दिसंबर 2024 को पार्षद चुने जाने के बाद से वह अपनी वार्ड की समस्याओं को दूर करने तथा वार्डवासियों की घर बैठे समस्याएं हल हों उसके लिए उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है। वार्ड के अंतर्गत आती पार्कों और सड़कों की सफाई के लिए उन्होंने निजी तौर पर सफाई कर्मचारी रखे हुए हैं। हरेक पार्क साफ-सुथरा नजर आता है। बरसात के दिनों में वार्डवासियों को कोई परेशानी न हो रोड गलियों को सफा करवाया गया है।
इसके अलावा भी कहीं पर सीवरेज ब्लाकेज की समस्या नहीं हो सुपर सक्शन मशीनों से सीवरेज मेन सीवर लाइनों की सफाई करवाते रहते हैं। आज भी उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया, बाबा रुलिया शाह जी के पास बंद पड़ी मेन सीवरेज लाइनन को सुपर सक्शन मशीन से साफ करवाया और क्षेत्रवासियों से मिल रही शिकायत पर कार्रवाई करवाते हुए आज उनके द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया केनरा बैंक के पास से मलवा उठवा कर सफाई करवाया गया।