
जालंधर: पंजाब की मान सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किया गया वादा पूरा करते हुए एक और बड़ा फैसला लिया गया है। जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन और जिला प्रधान अमृतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने चुनावों के दौरान किया गया वादा निभाकर विरोधियों को अपने आप जवाब दे दिया है।
उन्होंने कहा कि अब पंजाब की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1000 और दलित वर्ग की महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि मान सरकार के जनहितैषी फैसलों से पंजाब के लोगों का सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जनता के हित में फैसले ले रही है, जिसके कारण विरोधियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।
उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी खुलकर कह रही हैं कि जब सरकार अपने वादे पूरे कर रही है तो विरोधियों को बेवजह विरोध करने की बजाय कोई और काम ढूंढ लेना चाहिए।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है और आने वाले समय में भी ऐसे जनहित के फैसले लगातार लिए जाते रहेंगे।