महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पकंज धीर का निधन
नई दिल्ली: बीआर चोपड़ा की मशहूर सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का कैंसर के चलते निधन हो गया है। यह जानकारी उनके सह-कलाकार फिरोज खान (जो महाभारत में अर्जुन बने थे) ने दी। उन्होंने बताया कि पंकज धीर का आज (बुधवार) सुबह 11:30 बजे निधन हो गया।