मोगा में तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर,5 पुलिसकर्मी घायल
मोगा: मोगा में तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी,जिसमें 5 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। हादसा गांव किली चाहल के पास हुआ। हादसे में महिला पुलिसकर्मी सहित 5 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायलों को मोगा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है।