सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को 14 जून को सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के आयोजन के संबंध में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
स्थानीय सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री द्वारा आयोजित बैठक में एस.डी.एम. शायरी मल्होत्रा, गौ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रेम भगत, सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज मुख्य मंदिर भार्गव नगर के अध्यक्ष सुखजीत सिंह, पदाधिकारी, सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।