‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन 15 से होगा शुरू, मुख्यमंत्री भगवंत मान आदमपुर रैली में करेंगे योजना का आगाज


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के कारण पंजाब में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ क लिए रजिस्ट्रेशन अब 15 अप्रैल से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान14 अप्रैल को आदमपुर रैली से इस योजना का औपचारिक आगाज करेंगे।

योजना की शुरुआत पहले चरण में मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट जिलों में की जाएगी। इन जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोटकपूरा को प्रारंभिक तौर पर चुना गया है। पहले यह योजना 13 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई।

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment