
गुरदासपुर: जिला गुरदासपुर के गांव महिमदपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में स्कूल में ड्यूटी के दौरान एक महिला टीचर पर उसी के भतीजे ने तेजाब फेंक दिया।
हमले में न सिर्फ टीचर लखविंदर कौर के साथ ही क्लास में मौजूद दो छोटे बच्चे घायल हो गए। पुलिस द्वारा घटना के कुछ ही देर में एसिड से हमला करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी युवक नशे का आदी और एड्स का मरीज है।
Advertisement Space
Advertisement Space