संसद में महिला आरक्षण कानून लागू, देर रात नोटिफिकेशन जारी; बिलों पर वोटिंग आज शाम 4 बजे


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः संसद में महिला आरक्षण बिल को गुरुवार देर रात लागू कर दिया गया। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। संसद में पहले दिन 13 घंटे चर्चा हुई। वहीं परिसीमन से जुड़े तीन बिलों पर आज चर्चा होगी।

इस बीच सरकार ने गुरुवार देर रात महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू कर दिया। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। इस बीच विपक्ष की संसद परिसर में बैठक हो रही है।

Advertisement Space

बता दें लोकसभा स्पीकर ने बिलों पर चर्चा के लिए 15 घंटे का समय तय किया। गुरुवार देर रात एक बजे तक बहस चली। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई, वेणुगोपाल ने बिल का विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र  पीएम ने भी करीब 35 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह मोदी की गारंटी  और वादा है। 

Advertisement Space

Leave a Comment