
नई दिल्लीः अगर आपने भी 15 से 30 अप्रैल में रेल से यात्रा करनी है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। राजस्थान के एक अहम रेलखंड पर चल रहे निर्माण के चलते 15 से 30 अप्रैल के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
चूरू और सादुलपुर के बीच डबल लाइन और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के काम के चलते न केवल कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। साथ ही 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
इनमें रेवाड़ी-बीकानेर, हिसार-रेवाड़ी, हनुमानगढ़-जयपुर, बीकानेर-हिसार और दिल्ली-हिसार जैसी कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही चूरू-लुधियाना ट्रेन एक हिस्से तक ही संचालित होगी, जबकि जयपुर-बठिंडा ट्रेन लोहारू तक ही सीमित रहेगी।
Advertisement Space
Advertisement Space