पंजाब में बढ़ी गर्मी,40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अप्रैल में ही राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसी बीच पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब के  पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में आंधी के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।  पंजाब के तापमान में मौसम विभाग ने हाल ही में लगभग 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment