
पाकिस्तान: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट हरिपुर जिले के हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट में ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक कारखाने के निकट हुआ। गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। निकट स्थित एक मकान भी आग की चपेट में आ गया ।
इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग के तेजी से फैलने के बीच कम से कम चार महिलाओं और छह बच्चों को बचा लिया गया है। कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
Advertisement Space