
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने 83 करोड़ रुपए से अधिक के ठगी के 89 मामलों में Cyber fraud gang का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह धोखाधड़ी के पैसों को ठिकाने लगाने के लिए कई बैंक खातों और फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने गिरोह से 109 चेक बुक, 12 मोबाइल फोन, बैंक खातों और कंपनियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए है।
द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR पर कार्रवाई करते हुए, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर एक संदिग्ध बैंक अकाउंट का पता चला। इस अकाउंट में तेलंगाना, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में दर्ज शिकायतों से जुड़े धोखाधड़ी के पैसे आए थे। जांच से पता चला कि नौकरी या सैलरी देने के बहाने अनजान लोगों के नाम पर ‘म्यूल अकाउंट’ (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले अकाउंट) खोले गए थे, जिनका इस्तेमाल बाद में धोखाधड़ी के पैसे को इधर-उधर घुमाने के लिए किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच अधिकारी ने बताया कि सहरावत कथित तौर पर इस रैकेट का मुख्य हैंडलर था और बाकी लोग उसके अंडर काम करते थे। FIR दर्ज होने के बाद सहरावत थाईलैंड भाग गया और बाद में दुबई चला गया, जिसके बाद उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया। उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।