उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी से बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: उत्तर भारत में लगातार तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ती जा रही है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है।  विशेषज्ञों ने लोगों को  सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और खुद को धूप से सुरक्षित रखें। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे वहां हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ  सकती है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment